फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को पूरे देश भर में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन चलाया गया। जिले में भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान व मजदूर हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। जिनकी अगुवाई जिला प्रधान होशियार गिल ने की। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सभी किसान रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र छट्ठी पातशाह गुरुद्वारा में पहुंचे। इसके बाद जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा, भाकियू, भाकिसं, लाल झंडा मजदूर सहित अन्य संगठनों से जुड़े किसान न्यू रेलवे हॉल्ट पर पहुंचे। जहां पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं एक स्कूल के बच्चों ने भी सरकार के विरोध में खूब नारे लगाए। रेल रोको आंदोलन में लगभग 400 युवा, महिला, स्कूली बच्चे, युवतियां व बुजुर्ग किसानों व मजदूरों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे ही किसान व मजदूर रेलवे ट्रैकपर पहुंचना शुरू हो गए थे और शाम चार बजे ही धरना समाप्त किया। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता संघर्ष समिति के नेता जयप्रकाश शास्त्री वह किसान सभा के प्रधान महेंद्र सिंह ने की। सीटू नेता नरेश रोहेडा, शकुंतला, खेत मजदूर यूनियन के प्रेमचंद किसान नेता शेर सिंह तितरम, देवी दयाल सौंगल, कर्मा बालू, राम कुमार नंबरदार, रामदिया बालू, देबू, रमेश, सतवीर कैलरम, सुखवाल खुराना जयपाल प्योदा, गुज्जर सिंह तथा किसान महिला नेत्री मुन्नी, तपरमेश्वरी तितरम, कमला जाखोली, सविता प्योदा, रेखा, नौजवानों के नेता मनजीत ने किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली, जसविंद्र, कृष्ण, सुभाष, मंजीत सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन को कोई नुकसान न पहुंचाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ तैनात रहा। कैथल के अलावा कलायत रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने ट्रैक पर जमा होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें