फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने से रोकने गए कृषि अधिकारी को गांव वालों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा चलाए गए किसानों को आगजनी करने से रोकने के लिए गांव मालखेड़ी में गए एक कर्मचारी को लोगों ने बंधक बना लिया। बाद में एसडीएम कमलप्रीत कौर ने मौके पर पहुंच कर उसे छुड़वाया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार एटीएम सतबीर सिंह किसानों को फसल अवशेष न जलाने को लेकर जागरूक करने के लिए मालखेड़ी में गया था। जहां लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी डीडीए कैथल को दी। डीडीए कैथल ने एसडीएम को सूचित किया। सांय करीब 5 बजे एसडीएम कमलप्रीत कौर पूरे दल-बल के साथ गांव में पहुंची और सतबीर सिंह को प्रशासनिक टीम अपने साथ लेकर आई। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उसे बंधक नहीं बनाया गया है। वे वहां पहुंची और उसके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें