फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता रही खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पटना में 18 से 21 अक्तूबर के बीच आयोजित हुई अंडर-20 नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में खेलते हुए गांव खानपुर की तीन लड़कियों सविता सैनी, आरती सैनी व शीनू सैनी ने गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाला राम सैनी ने तीनों खिलाड़ियों को मून लाइट स्कूल में उन्हें 3100-3100 रुपये की माला पहनाकर सम्मानित किया। पाला राम सैनी ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने हैंडबाल प्रतियोगिता में कैथल जिले व समाज का नाम रोशन किया है। ये तीनों लड़कियां गांव से आकर सुबह-शाम कैथल स्टेडियम में हैंडबाल की तैयारियां करती हैं। इनकी मेहनत का ही ये परिणाम है कि आज स्थान तक पहुंची हैं। पाला राम सैनी ने कहा कि भविष्य में भी इन लड़कियों को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो उनकी सहायता की जाएगी। गांव खानपुर के सरपंच रामनाथ ने कहा कि आरती, सविता और शीनू के शानदार खेल प्रदर्शन से जो हरियाणा की टीम ने इंटर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप जीती है जिससे ग्रामीणों में खुशी है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सैनी समाज बलबीर सैनी, मोहन लाल सैनी, नरेश मित्तल, सुखबीर चहल, कृष्ण सैनी, बबली सैनी, हन्नी सैनी, नरेश सैनी व नीलम देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें