फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन नगर परिषद के फर्जी हस्ताक्षर करके 42 लाख 10 हजार रुपये के बिल पास करवाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत नगर पालिका भवन के निर्माण कार्य के आठवें बिल पर नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर करके 42 लाख 10 हजार 583 रुपये के बिल पास करवाने का प्रयास किया गया। जिसे कार्यकारी अभियंता ने पकड़ लिया और जिला म्यूनिसिपल कमिश्नर्र को शिकायत दी। जिस पर डीएमसी ने पुलिस में केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। कलायत पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मामला कलायत के नए नगर पालिका भवन के आठवें बिल की राशि से जुड़ा है। जिसमें पुलिस को दी शिकायत में कार्यकारी अभियंता हिमांशू लाटका ने बताया कि कलायत नगर पालिका के नए भवन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी। इसके आठवें बिल की राशि 42 लाख 10 हजार 583 रुपए है। इसकी कार्यालय नोटिंग मॉनिटरिंग, अर्थ लेवल रिपोर्ट और ड्राइंग पर पर कार्यकारी अभियंता ने हस्ताक्षर नहीं किए। किसी फर्जी ने हस्ताक्षर कर के फाइल अदायगी के लिए प्रस्तुत की। यह गंभीर विषय है। जिला पालिका आयुक्त के साथ-साथ पुलिस से इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया गया। जिला म्यूनिसिपल कमिश्नर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा गया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विदित रहे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलायत नगर को अपने प्रथम कार्यकाल में अभूतपूर्व सौगात देकर नगर पालिका आधुनिक भवन निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत हरियाणा प्रदेश में खास तरह का नगर पालिका भवन बनाया जा रहा है। तीन मंजिला भवन का निर्माण पिछले करीब तीन वर्ष से जारी है। जन सुविधा के मद्देनजर पुराने भवन को नए भवन में तबदील किया गया है। इसी नगर पालिका के नए भवन के आठवें बिल की 42 लाख 10 हजार 583 रुपये की राशि ड्रा होने से पहले कार्यकारी अभियंता हरकत में आ गए। यदि कहीं भुगतान हुआ होता तो शीर्ष अधिकारियों की समस्या बढ़ सकती थी। लेकिन समय पर शिकायत देने पर बिलों का भुगतान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कलायत थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि 42 लाख 10 हजार 583 रुपए के बिल पर फर्जी हस्ताक्षर करने के संदर्भ में नगर परिषद कार्यकारी अभियंता द्वारा शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
ईओ नगर परिषद कैथल अशोक कुमार ने बताया कि कलायत में भवन निर्माण कार्य के बिलों की सुपर विजन का काम कैथल नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता करते हैं। जिन्होंने एक बिल पर अपने साइन न होने की बात कही है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें