फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदर्शनी में विज्ञान का दिखाया कमाल

Tue, 24 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में ब्लॉक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी करवाई। इसमें कैथल ब्लॉक के प्रत्येक स्कूल के 400 बच्चों ने भाग लिया। बीईओ नरेश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सभी विद्यार्थियों के मॉडल देखे। सभी विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। सोमवार को प्रदर्शनी के परिणाम घोषित नहीं हुए।
विज्ञापन


वहीं नाम न बताने की शर्त पर बच्चों ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चे सुबह 09 बजे ही पहुंच गए थे लेकिन वहां पर काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद जब अध्यापक आए तो ब्लॉक के सभी बच्चों को एक ही हाल में बैठाया गया था। बच्चों की संख्या 400 से अधिक थी। एक हाल में इतने बच्चों की एक साथ बैठने की व्यवस्था नहीं थी। न ही वहां पर बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। बच्चों ने बड़ी मुश्किल से विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल दिखाकर अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन


बीईओ नरेश कुमार ने कहा कि जब वह विजिट करने गए थे तो सही व्यवस्था थी। उन्होंने सभी मॉडलों का

अवलोकन भी किया। बच्चों ने अच्छे मॉडल बनाए थे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों के बच्चों की संख्या थोड़ी ज्यादा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें