फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चुलियाना गांव की टीम रही प्रथम

Thu, 31 Aug 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। मटौर गांव में हुई राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों से आई टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए। खेल दंगल में रोहतक के गांव चुलियाना की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। बाबा लदाना कैथल की टीम दूसरे, बढ़सीकरी तीसरे व दामनावस चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची 110 टीमों के सुव्यवस्थित मैच करवाने के लिए चार ग्राउंड स्थापित किए गए थे। अव्वल प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मान से नवाजा गया।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मौण खाप राष्ट्रीय प्रधान दलबीर सिंह मौण व राष्ट्रीय उपप्रधान महावीर सिंह मौण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जगमग मौण ने बताया कि जो टीमें दूर दराज से आई थीं उनके रहने व खाने पीने का इंतजाम आयोजकों ने किया गया था। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जो टीमें 100 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी से आई थीं उनके 10 रुपये प्रति
विज्ञापन


किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भाड़ा भी आयोजकों ने अदा किया।

प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 25,000 रुपये व ट्रॉफी दी गई। द्वितीय को 15,000 रुपये व तृतीय रहने वाली टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से मौण खाप के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक धूप सिंह मौण, राजेश कुमार, युवा समाजसेवी जगमग सिंह, गांधी, भजे सिंह, माठा राम, सुभाष, गोवर्धन पहलवान व बिंद्र मौण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें