फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुहड़ माजरा का नाम ब्रह्मानंद माजरा किया जाएगा : सीएम

Wed, 24 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। आज का दिन गौरव और श्रद्धा का है। जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने समाज को ज्ञान और समरसता का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें गुरुजी की पावन धरा चुहड़ माजरा में आने पर गर्व है। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम ने रोड समाज के बहादुर और वीरता से भरे इतिहास को याद करते हुए समाज की कई मांगों पर घोषणाएं भी की।

उन्होंेने कहा कि समाज की मांग पर चुहड़ माजरा गांव का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा रखा जाएगा। यह घोषणा सुनते ही पंडाल में मौजूद समाज के लोग तालियों और जय श्री राम के नारे से गूंज उठे। उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती के तीर्थ के विकास के लिए 51 लाख रुपये, स्वागत द्वार निर्माण के लिए 21 लाख, चौक निर्माण के लिए 20 लाख, पुस्तकालय स्थापना और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये देने की घोषणाएं की।
विज्ञापन




इसके अलावा, ढांड से पूंडरी की सड़क का नाम गुरुजी के नाम पर रखने और पानीपत जिले के अहर को नियमानुसार उप-तहसील घोषित करने की घोषणा भी शामिल रही। करनाल के सेक्टर-32 में गुरुजी के नाम से सेक्टर और अंजनथली गुरुकुल के लिए 11-11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती युग पुरुष थे। उनके प्रकाश की किरणें समाज को दिशा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने साधारण जीवन जीते हुए उच्च विचारों और समाजहित की सोच से महानता प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि मोबाइल युग में भी मन को साधे रखें और स्वार्थ से ऊपर उठकर मानव सेवा को अपनाएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्डा, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, और सांसद नवीन जिंदल मौजूद रहे।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें