फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल, चबूतरे पर चौधर चुनने की चल रही कवायद

विज्ञापन
13-कैथल। चुनावी चर्चा..........पंचायत चुनाव को लेकर गांव क्योड़क में चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही गांवों में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक चौपाल, चबूतरे व सार्वजनिक स्थानों सहित कई जगहों पर बैठकें कर सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव लड़ने वालों को समझाकर आपसी सहमति बनाने की कोशिश तेज हैं। इस संबंध में जारी बैठकों में गांव के पूर्व सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्य व गांव के महत्वपूर्ण व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की तरफ से सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 11 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाती है। इस ग्रांट से गांव में अतिरिक्त विकास कार्य करवाए जाए सकें, इसके लिए ग्रामीण सर्वसम्मति से पंचायत चुनने के लिए प्रयास में है। पूंडरी क्षेत्र के डुलियानी व गुहला के गांव भाटिया को छोडक़र अभी तक वर्तमान परिस्थितियों के चलते कहीं से भी ऐसी रिपोर्ट सामने नहीं आ रही हो कि लोगों ने किसी एक उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगाई हो।
कानून के जानकारों के अनुसार नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन तक सर्वसम्मति होने के बारे में कहा नहीं जा सकता है। इस दिन के बाद किसी गांव में एक उम्मीदवार होगा तो पता चलेगा कि उस गांव में सर्वसम्मति से पंचायत का चयन हो गया है।
विज्ञापन

दखलंदाजी भी आ रही आड़े
पंचायती चुनाव में सर्वसम्मति से चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर के राजनैतिक दलों के नेताओं की दखलंदाजी भी सर्वसम्मति से पंचायत चुनने में आड़े आ रही है। भाजपा, कांग्रेस, जजपा व इनेलो के कई दिग्गज नेता चाहते है कि चुनाव हों अथवा सर्वसम्मति से चुना जाने वाला पंच अथवा सरपंच उनका समर्थक हो ताकि भविष्य में वे उसका राजनैतिक इस्तेमाल कर सकें।
यहां चुनी जा चुकी हैं सर्वसम्मति से पंचायतें
गांव रामथली, थेह खरक, डेरा प्रेमपुरा, ककराला कुच्चियां, आंधली, कौलेखां, बुडऩपुर, मानस, भानपूरा, उझाना, हरसौला, सौथा, खेड़ी दाबन, रत्ताखेड़ा, प्रभोता, डेरा गोबिंद नगर और देवीगढ़ सहित कई गांवों में सर्वसम्मति से पंचायतें चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें