संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी खेल स्टेडियम कैथल के बॉक्सिंग सेंटर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चिरागदीप का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित की जाएगी।
बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि चिरागदीप ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उम्मीद है कि चिरागदीप इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
इस सफलता पर कर्मबीर फौजी, सुनील पीटीआई, कुलविंदर, दीपक, महिंदर पीटीआई, रणधीर पीटीआई, किरणपाल, रमेन, राहुल, अश्वनी शोरवाला, नवनीत गोयल, साकेत मंगल, गुरदीप भोला, जिला खेल अधिकारी राजरानी, सुरेश कुमार, प्रशांत, अनिल कुमार, जोगिंदर (जूडो कोच) और दीपक सने ने चिरागदीप को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोहतक में हुई जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में 80 से अधिक किलोभार वर्ग में चिराग दीप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन का था। उसके अलावा अन्य बॉक्सरों 54 किलोभार वर्ग में जन्नत, 48 किलोभार वर्ग में नैंसी व 50 किलोभार वर्ग में मानवी, 63 किलोभार वर्ग में तन्नू संधू व शिव सागर, 50 किलोभार वर्ग में समीर ने कांस्य पदक जीता था।