फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 17 में लड़कों की कबड्डी में राजकीय स्कूल ग्योंग व अंडर 19 में इंडस स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
जाट खेल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए लव घौंस स्कूल ? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार को अंडर 17 व 19 की स्कूली खंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि हार व जीत खेल में मायने नहीं रखती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोागिता में भाग लेंगे। इस बार विभाग की ओर से खेलों का बजट प्रतियोगिता के आयोजन के समय ही जारी हो गया है। जबकि इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है। ब्लाक स्तर पर पांच-पांच हजार रुपये व जिला स्तर पर दस हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। जाट सूरजमल खेल स्टेडियम और इंडोर खेल स्टेडियम में प्रतियोगिताएं शुरू करवाई गई। इस मौके पर प्राध्यापक नरेंद्र ढांडा, ईश्वर ढांडा, रामेश्वर धारीवाल, शिवचरण, विजय भूरा, विकास तंवर, घनश्याम, राजेश, राजेश पाडला, संदीप डीपी, चरण सिंह, अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम: अंडर 17 में लड़कों की कबड्डी में राजकीय स्कूल ग्योंग प्रथम, अंडर 19 में जाट स्कूल प्रथम, अंडर 17 लड़कों की बास्केट बॉल प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी स्कूल प्रथम, अंडर 19 में इंडस स्कूल प्रथम, अंडर 17 व 19 वालीबॉल की लड़कों में नरड़ का नाराड़चंल स्कूल प्रथम, अंडर 17 लड़कों की कुश्ती में 45 किलो भार वर्ग में अंकित हरसौला प्रथम, अंडर 19 के 48 किलो भार वर्ग में सांघन का प्रवीन प्रथम, ताइक्वांडों में 51 किलो भार में कुलदीप कैथल, 55 किलो भार में क्योड़क का राहुल, 60 किलो भार में सांघन का राहुल, 75 किलो भार में देवबन का नसीब और 80 किलोभार वर्ग में क्योड़क का निखिल प्रथम रहा।
अंडर 19 में 57 किलो भार सांघन का रोहताश, 61 किलो भार में विकास प्रथम, 65 किलो भार क्योड़क का रजनीश, 86 किलो भार में माइलस्टोन स्कूल का गुरपाल सिंह प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें