फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों ने आसन और प्राणायाम में दिखाया हुनर

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में योगा ओलंपियाड कार्यक्रम के तहत खेल हुए। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं व नौवीं से 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने आसन क्रिया, प्राणायाम किया।

कक्षा 6 से 8 तक लड़कियों में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहरा व द्वितीय स्थान माध्यमिक विद्यालय नांगल, तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग 6 से 8 लड़कों में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहरा व राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय खेड़ी गुलाम अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 9 से 10 की लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ मा.विद्यालय गोहरा प्रथम रहा । निर्णायक मंडल की भूमिका शमशेर सिंह पीटीआई, मलकीत सिंह ने निभाई । इस प्रतियोगिता के दौरान सुखवंत सिंह, ममता नागपाल ने भी अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें