संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरोही मॉडल स्कूल में सोमवार को योग का क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें छह लड़के और छह लड़कियां शामिल थीं। नौ से 10 कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें पारुल द्वितीय स्थान पर रही। इसके साथ-साथ कक्षा छह से आठ कक्षा में नीलम ने द्वितीय स्थान हासिल किया विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सभी को हर एक प्रतिभागिता में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे विद्यालय का और गांव का नाम रोशन हो।
इस अवसर पर यतेंद्र, नीतू गर्ग, मीना शर्मा, अनूप धीमान, मोहन लाल, अनिल कुमार सिल्की, रणदीप सिंह, श्रुति गुप्ता, आशा, सोनिया, नीलम रानी उपस्थित रहे।