फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेकअप और मेहंदी के लिए कराईं एडवांस बुकिंग

Sat, 19 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवा चौथ पर अपने सजना के लिए सजने को विवाहित महिलाओं में होड़-सी दिख रही है। बाजार की रौनक देखने लायक है। ब्यूटी पार्लर व सैलून संचालक महिलाओं को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। इसमें छूट के अलावा कॉम्बो पैक का ऑफर शामिल है। ब्यूटी पार्लरों में भीड़ बढ़ती देख मेकअप और मेहंदी के लिए महिलाएं एडवांस बुकिंग करवा रही हैं। चूड़ियां भी खूब बिक रही हैं।

नवविवाहिताओं में क्रेज ज्यादा दिख रहा है। सबसे ज्यादा उत्साह मेहंदी की डिजाइन के लिए दिख रहा है। कोई पूरे हाथों में मेहंदी लगवा रहा है तो कोई सिर्फ हथेली पर। डिजाइन के अनुसार, रेट भी कम या ज्यादा रहे। 400 से 1200 तक रुपये तक के पैकेज हैं। मैचिंग की चूड़ियों के साथ कॉस्मेटिक सामान की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लरों ने बताया कि फैशन के दौर में बहुत सी युवतियों में बालों को नए रंग देने का चलन दिख रहा है। इसके लिए भी अलग-अलग पैकेज हैं। लगभग एक हजार से तीन हजार रुपये तक बताया जाता है।

ब्यूटी पार्लरों में कॉस्टमेटिक और अन्य सामान की कई रेंज दिखाने के साथ महिलाओं को ऑफर दिए जा रहे हैँ। दुकानदारों का कहना था कि ऑनलाइन शॉपिंग के जोर के बावजूद महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रही हैं। उधर, सर्राफ की दुकानों पर अंगूठी, झुमकी और पायल आदि खरीदारी के लिए भी महिलाएं पहुंच रही हैं।

शृंगार के सामान की बिक्री जोरदार

दुकानदार पवन ने बताया कि मनियारी की दुकानों पर लिपस्टिक, फेस वॉश, हेयर कलर समेत 16 शृंगार की बिक्री जोरदार है। विशेष छूट ऑफर और उपहार भी दिए जा रहे हैं। कॉस्टमेटिक के सामान की कंपनियों ने भी कई प्रोडक्ट पर छूट दी है। सुहागिनों ने बढ़ाई बाजार में रौनक
विज्ञापन


दुकानदार गोपाल ने बताया कि सुहागिनों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है।हर जगह महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। ब्यूटी पॉर्लरो में एडवांस बुकिंग हो रही है। विशेषकर पुरानी मंडी वाला बाजार, सदर बाजार और पुराने शहर में दुकानों पर काफी भीड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें