फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद कैथल की ओर से वीरवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह) और स्केचिंग ऑन द स्पॉट (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस पर 14 नवंबर को बाल भवन में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

चौहान ने बताया कि इसी शृंखला में 24 अक्तूबर को म्यूजिक प्रतियोगिता (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह) और रंगोली प्रतियोगिता (तृतीय व चतुर्थ समूह) आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जगबीर नांदल, नरेश कुमार और बीरबल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें