फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

Fri, 24 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत सरकार ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार ई-गवर्नेंस के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को पहचानने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2025 है। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी। डीसी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय/विभाग, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारें, जिले, स्थानीय निकाय, पंचायतें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, शैक्षणिक व अनुसंधान संस्थान (सरकारी या गैर-सरकारी) और स्टार्टअप पुरस्कार योजना में वर्णित पात्रता मानदंडों के अनुसार सात श्रेणियों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया और निर्देश विभाग की वेबसाइट www.darpg.gov.in तथा www.nceg.gov.in पर उपलब्ध हैं। सभी नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। ईमेल, डाक, कूरियर, फैक्स या किसी अन्य हार्ड कॉपी द्वारा भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें