फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों ने लगाया ध्यान

Fri, 05 May 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला/चीका। गुहला उपमंडल के गांव तारांवाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला तारांवाली में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों ने ध्यान लगाया। मौका था भगवान बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को हुए कार्यक्रम का।
विज्ञापन


इस मौके पर रेडक्रॉस काउंसलर एवं शिक्षक गुरदीप उरलाना ने विद्यार्थियों व स्कूल सदस्यों को मेडिटेशन करवाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कल भगवान बुद्ध की जयंती है, इसलिए स्कूल में भी अवकाश रहेगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि ध्यान लगाने से हमें किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। जिससे हम पढ़ाई भी मन लगाकर करते हैं। इससे हमारी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। इसके करने से हमें रात को नींद अच्छी आती है। हम हर चीज को सकारात्मक तरीके से देखते हैं।

बच्चों को समझाया कि ध्यान लगाने से हमारा दिमाग शांत रहता है और हम खुश रहते हैं। इसके करने से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। शिक्षक मनजीत पोलड ने कहा कि भगवान बुध सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य शिक्षक लखविंदर सिंह ने भगवान बुद्ध के मौन भक्ति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। वे सभी जीवों पर दया करने का संदेश देते थे। उन्होंने कहा कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर शिक्षक गुरदीप उरलाना, लखविंदर सिंह, सुरजीत राम, मनजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, नवीनकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें