कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्र स्तर की ऑनलाइन निंबध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्रा को शुभकामनाएं दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने बताया कि 25 अप्रैल को करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में इको क्लब एंड आईआईसी इनोवेशन एक्टिविटी सेल के संयुक्त तत्वावधान में ये प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसका विषय ग्रीन कंप्यूटिंग इन इंडिया अप्रोचइज एंड चैलेंज रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नकद राशि के साथ ई-सर्टिफिकेट प्राप्त किया। सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा हमें हमेशा सीखने के लिए प्रेरित करती है जब हम प्रतिस्पर्धा करते हैं और आगे बढ़ते है इससे हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। इस मौके पर प्राध्यापिका अंकिता गोयल व दीपिका मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में आईजी की बीकॉम की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित बीकॉम की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उमहाविद्यालय की सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि दो मई को कुवि की तरफ से बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया था। इसमें छात्रा प्रीति ने 600 में से 526, सोनाली ने 513 अंक प्राप्त कर विवि में छठा स्थान पाया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राएं गौरव हैं। इनकी बदौलत महाविद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो रहा है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रियंका बिंदलिश, डॉ. श्वेता गुप्ता, नंदिता, चेतना, भावना मौजूद रही। संवाद
क्ले मॉडलिंग में वंदना अव्वल
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल के निर्देशन और ऋग्वेद हाउस के नेतृत्व में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग, पेपर बैग तथा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ताज व ट्रॉफी बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें कक्षा छठी बी की वंदना ने क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कक्षा सातवीं सी की अनिका ने ट्रॉफी व ताज प्रतियोगिता और कक्षा आठवीं सी के तेजस ने पेपर बैग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने सभी आभार व्यक्त किया। संवाद