संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी दाबन में मेरिट में आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इनमें मनप्रीत कौर 93 प्रतिशत, सिमरनजीत कौर 88 प्रतिशत, सुमन 87 प्रतिशत, कृतिका शर्मा 85 प्रतिशत, जसमीत कौर 84 प्रतिशत, हर्षदीप कौर 82 प्रतिशत, लवप्रीत सिंह 82 प्रतिशत व दीपक 80 ने प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह, एसएमसी प्रधान जुझार सिंह, खेड़ी दाबन, चानचक प्लाट, चानचक, दुसेरपुर व सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्यों माजरा का स्टाफ उपस्थित रहा। उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को स्कूल मुखिया भूपेंद्र सिंह, भगवानदास शास्त्री, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह व विशेष रूप से आमंत्रित आशा वर्कर चरणजीत कौर ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने जहां इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की प्रशंसा करते उन्हें अपनी इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उन्हें आने वाले जीवन के लिए और ज्यादा सफलता की शुभकामनाएं दी।
वहीं उन्होंने वहां उपस्थित छोटे बच्चों का आह्वान किया कि वे भी अपने इन बड़े बहन भाइयों का अनुसरण करें और अपनी शिक्षा की और अधिक ध्यान दें व मेहनत करके इन जैसा या इसे भी ऊंचा मुकाम हासिल करें।