बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनरव्हील क्लब शाइनिंग स्टार संस्था ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल रामनगर में बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता के टिप्स दिए। संस्था की सदस्यों ने डा. सोनी बंसल की सहायता से 100 बच्चों के दांतों का निशुल्क चेकअप करवा उन्हें कोलगेट ब्रश वितरित किए। इसके अलाव बच्चों को स्वच्छ रखने के लिए डस्टबिन और बैठने के लिए दरियां भी दी गई।
क्लब की प्रधान बबीता ने कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का निवास होता है। वर्तमान समय में अस्पतालों में लगती लंबी लाइनों से अगर बचना है तो गंदगी से बचना होगा और स्वच्छता को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पब्लिक स्कूल को आदर्श बनाने का जिम्मा क्लब ने लिया है। इसके लिए उनका क्लब बच्चों और स्कूल की आवश्यकता से जुड़े कार्य करता रहेगा। ताकि स्कूल आदर्श बन सके। इस अवसर पर मोनिका शोरेवाप्तला, प्रियंा मित्तल, रिद्धि गुप्ता, रीतू जिंदल, शालिनी व अन्य मौजूद रहे।