नगर पालिका चेयरमैन बनने पर अमनदीप शर्मा के अभिनंदन समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीब किसानों को ज्यादा से ज्यादा से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत जहां किसानों को मजदूर काम के लिए उपलब्ध होंगे वहीं मजदूरों को छोटे किसानों के खेतों में काम मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मनरेगा योजना में और सुधार किया जाएगा।
सांसद शनिवार को भगवान परशुराम धर्मशाला में हलका गुहला के ब्राह्मण समाज की तरफ से नगरपालिका की चेयरपर्सन बनने पर अमनदीप शर्मा पत्नी राजेश शर्मा (पिंटू) के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांसद निधि कोष से सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए पूरा लोकसभा क्षेत्र समान है। किसी भी क्षेत्र के विकास के मामले में अनदेखी नहीं की जाएगी।
इस मौके पर नगरपालिका प्रधान के पति राजेश शर्मा (पिंटू) ने सांसद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, मा. अमरनाथ,पाला राम गौड़, ईश्वर अत्रे,सुरेन्द्र गागट ने भी अपने-अपने विचार रखे।
ब्रामण समाज की तरफ से सांसद को गद्दा व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समाज की तरफ से यह आश्वासन भी दिया गया कि जनता के लिए किए गए हर संघर्ष में उनका साथ दिया जाएगा। उपस्थित सभी पार्षदों को ब्राह्मण समाज की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परशुराम धर्मशाला के प्रधान राम किशन, राजेन्द्र शर्मा, चरणदास शर्मा, मा. राम कुमार शर्मा, हरदीप सिंह आंधली, कस्तूरी ला%