कैथल। बाल भवन में एकल नृत्य (तृतीय व चतुर्थ समूह) और भाषण प्रतियोगिता (तृतीय व चतुर्थ समूह) का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन (प्रथम और द्वितीय समूह) किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि ये कार्यक्रम बाल दिवस के उपलक्ष्य में करवाया गए।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले बच्चों को 14 नवंबर को बाल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। निर्णायक मंडल की भूमिका वीना रानी, मानसी पांचाल, सलोनी वत्स, मधु गोयल, डॉ. तेजंेद्र पाल, राजेश भारती काकौत और पवन शर्मा ने निभाई। संवाद