फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसल में रुकवाया बाल विवाह

Sun, 23 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। सिरसल गांव में जिला प्रशासन व एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था ने शनिवार को एक बाल विवाह रुकवाया। जांच के दौरान दूल्हा व दुल्हन बने लड़के और लड़की दोनों की आयु 18 साल से कम मिली। इसमें लड़की की उम्र महज 15 वर्ष और दूल्हा बने लड़के उम्र की लगभग 17 साल थी।

एमडीडी ऑफ इंडिया की टीम ने परिवार के सदस्यों को बाल विवाह न करने के लिए चेतावनी देते हुए बाल विवाह न करने के बारे में जानकारी भी दी। परिवार के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वह बच्चों के बालिग होने पर ही उनका विवाह करेंगे। बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें संस्था के माध्यम से सूचना मिली थी कि सिरसल गांव में एक नाबालिग की शादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के वह और उनकी टीम बाल विवाह रोकने के गांव में पहुंची। इस दौरान वर व वधू बने लड़के और लड़की की आयु की जांच के लिए आयु प्रमाणपत्र की जांच की गई। इन प्रमाणपत्रों में दोनों की आयु मानक से कम मिली। इसके बाद परिवार के लोगों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह बरात ब्लॉक पिहोवा के अरनैचा गांव से आई थी। इस पर पूंडरी के थाने से पुलिस टीम के साथ तुरंत प्रभाव से उचित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें