फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर लगने से बच्चा घायल

Thu, 15 Aug 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक कॉलोनी में एक कार चालक ने चार साल के बच्चे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पाई निवासी सुशील देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि 11 अगस्त को वह अपने अपने चार साल के बेटे युद्धवीर के साथ बैंक कॉलोनी कैथल में अपनी बुआ के पास जा रही थी। तभी अचानक तेजगति से आ रहे एक कार चालक ने युद्धवीर को टक्कर मार दी। कार चालक ने अपना नाम अनिल बताया जो बैंक कॉलोनी का ही रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने बेटे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें