कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानों से नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पूंडरी निवासी कृष्ण मौर्य ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 जुनाई से नौ अगस्त के बीच अज्ञात आरोपी उसके घर का ताला तोडक़र सोना-चांदी के गहने और आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव रोहेड़ा निवासी भीम सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 12 अगस्त को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके घर से सोना-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद