फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क पार करते समय बच्चे की कार की टक्कर से मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिजनों के साथ माता के दर्शन कर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे की गांव जटहेड़ी के निकट कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बालक टॉयलेट के लिए सड़क के दूसरी तरफ चला गया। इस दौरान रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में पाई के सूबे सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर को वे अपनी गाड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ फतेहपर पूंडरी माता के दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय दोपहर करीब एक बजे रास्ते में जटहेड़ी के पास गाड़ी रोकी। इस दौरान उनका बेटा प्रिंस-12 बाथरूम के लिए सड़क की दूसरी तरफ चला गया। जब वह सड़क क्रॉस करके वापस उनकी तरफ आ रहा था तो उसी दौरान गांव पाई की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आई और उसने बेटे को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी गाड़ी चालक भी घटनास्थल पर रुक गया, उसने अपना नाम राजेंद्र बताया, लेकिन लोगों की भीड़ और बच्चे की हालत देख वह मौके से फरार हो गया। प्रिंस को गुरुनानक अस्पताल पूंडरी लाया गया, जहां, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें