फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हरसौला में अज्ञात कारणों से 10 माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरसौला में अज्ञात कारण से 10 माह की बच्ची की मौत पर परिजनों ने उसे दफना दिया। किसी ने बच्ची की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। जिसकी जानकारी पर तितरम थाना पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह व देवबन अस्पताल के डॉक्टर सुशील कुमार की टीम के साथ गांव में जाकर बच्ची के शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा को जांच के लिए मधुबन भेज दिया। मामले में फिलहाल पुलिस ने मृतक बच्ची के नाना व नानी के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बच्ची के नाना शमशेर व नानी मूर्ति देवी ने बताया कि उनकी दोहती तवनीत घर में खेल रही थी। परिवार के सदस्य अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए उसमें रखने के लिए दवा ला रखी थी। धोखे से बच्ची ने दवाई के डिब्बे पर लगी रूई खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
तितरम थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस को मामले के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। बाकि विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट कैथल के नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर वे मौके पर पहुंच गए थे। शव को निकलवाया गया और अस्पताल में भिजवाया गया। आगामी जांच पुलिस व डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें