फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाइल्ड केयर आईसीयू में लगेंगे 52 लाख

Thu, 11 May 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सामान्य अस्पताल में जल्द ही चाइल्ड केयर आईसीयू का निर्माण कार्य 52 लाख रुपये से शुरू होगा। इसके तहत टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब वर्क आर्डर जारी होने के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है जिला नागरिक अस्पताल में इस समय 30 बेड का अलग से बाल रोग वार्ड बनाया है। इसी वार्ड में 52 लाख रुपये की लागत आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। इसमें 12 बेड होंगे। अस्पताल परिसर में द्वितीय तल पर 42 बेड का अलग से बाल रोग वार्ड बनाया है। इन्हीं बेड में से 12 बेड आईसीयू में लगाएं जाएंगे। फिलहाल यहां पर 20 बेड हैं। यहां पर दाखिल होने वाले बच्चों की देखरेख के लिए एक डॉक्टर सहित तीन नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, आईसीयू बेड लगाने के बाद यहां पर स्टाफ सदस्यों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। 12 आईसीयू के बेड में चार आईसीयू और आठ एचडीबी तकनीक के बेड लगाएं जाएंगे।

इस समय अस्पताल में स्थापित है निकु वार्ड-इस समय जिला नागरिक अस्पताल में केवल निकु वार्ड ही स्थापित किया है। यहां नवजात शिशुओं का ही इलाज किया जाता है। सामान्य अस्पताल में बच्चों व किशोरों के लिए अलग से वार्ड नहीं था। वहीं, सामान्य ओपीडी में ही बच्चों की जांच की जाती है। मौसम में बदलाव होने के बाद यहां पर बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती है। ऐसी स्थिति में बच्चों में गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता था। अब अस्पताल में अलग से बाल रोग वार्ड केंद्र बनने और यहां पर आईसीयू बेड लगने के बाद बच्चों को अच्छा इलाज मिल पाएगी। कुछ महीने पहले केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल से काम चलाया जा रहा था परंतु अब एक और बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के आने के बाद व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है। अब अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या भी एक से बढ़कर दो हो गई है। इससे भी मरीजों को कुछ राहत मिली है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 की बच्चों की बीमारियों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि बाल रोग वार्ड में आईसीयू बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसको लेकर लोक एवं निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर लगा दिया है। अब जल्द ही वर्क आर्डर जारी होने के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें