फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता का छापा, जांचे रिकॉर्ड

Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका कलायत में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम दबिश देकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के डीएसपी पवन कुमार के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पेक्टर बजिंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने टीम के साथ करीब चार घंटे पालिका में डेरा जमाए रखा। जांच की कार्यवाही नपा सचिव पवन शर्मा के बंद कमरे मेंं चली। इससे अधिकारियों-कर्मचारियों मेंं अफरातफरी रही।

दूसरी ओर पार्षदों, समाज सेवी संगठनोंं और शहर के लोगों ने इस छापा कार्यवाही का स्वागत किया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य रूप से टीम ने नगर पालिका की प्रोसिडिंग बुक, प्रोपर्टी आईडी, डोर टू डोर सफाई, कामन शौचालय-पब्लिक शौचालय, पार्क रख रखाव टेंडर, डोर टू डोर सफाई, विभिन्न तरह के भुगतान व विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े रिकार्ड सहित कई अहम बिंदुओं को आधार बनाकर जांच को विस्तृत रखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम निरंतर हर कार्य से जुड़े रिकार्ड को निर्धारित नियमों की कसौटी पर परखने में लगी रही। इसके साथ ही टीम ने ग्राउंड पर जाकर भी डोर टू डोर सफाई व नपा संबंधित कार्यों का मुआयना किया। पूरी कार्यवाही के दौरान जिस प्रकार नपा अधिकारियों के हाथ पांव फूले थे उससे यह जाहिर होता है कि स्थिति सामान्य नहीं है।

रिकार्ड की जांच कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए टीम सीधी नपा से जुड़े रिकार्ड की गहराई से जांच के लिए जिला मुख्यालय पहुंची।

बताया जा रहा है कि कैथल मेंं जिला पालिका आयुक्त के साथ-साथ निकाय व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न ब्रांचों की जांच-पड़ताल पूरी की जानी है। ताकि नीचे से लेकर ऊपर तक पूरी व्यवस्था को सही मायने में जांचा जा सके। पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार का खेल जारी है। प्रोपर्टी ब्रांच मेंं बिना दस्तावेजी कार्यवाही के चेहतों को बेशकीमती जमीन का मालिक बनाया जा रहा है।

जमीन का मालिक कोई है और फर्जी तरीके से आईडी बनाकर किसी ने गोदाम का निर्माण कर लिया है तो किसी ने मकान-दुकान का। कई मामले तो ऐसे में जिनमेंं प्रॉपर्टी के असली मालिकों द्वारा तमाम तरह के टैक्स जमा करवाने के बाद भी उनकी आईडी को पलक झपकते ही पोर्टल से डिलीट कर दिया गया। इस बड़े स्कैम की सिरे से जांच जरूरी है।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई : डीएसपी
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि कलायत नगर पालिका के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम की ओर से नगर पालिका रिकार्ड की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू की गई। जांच कार्यवाही पूर्ण होने के बाद जानकारी सांझा की जाएगी।

एक दिन पहले पार्षदों ने बैठक की कार्रवाई को जब्त करने की उठाई थी मांग

कलायत नगर पालिका की 16 अप्रैल को साधारण बैठक हुई थी। सोमवार को पार्षदोंं बैठक की कार्रवाई की प्रमाणित प्रति प्राप्त की। इसमें व्यापक स्तर पर गड़बड़ी सामने आने पर पार्षदों ने अहम बैठक बुलाई।

उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम का नामकरण डा.भीम राव अंबेडकर के नाम सेे करने के प्रस्ताव को बगैर पार्षदों की वोटिंग की कार्रवाई में अधिकारियों ने मनमर्जी से रद्द कर डाला। जबकि भारी-भरकम विभिन्न तरह के अनाप-शनाप भुगतानों के प्रस्ताव को बिना पार्षदों की सहमति के स्वीकृति प्रदान करना गंभीर विषय है।
विज्ञापन


उन्होंने सिरे से जांच के लिए रिकार्ड को जब्त करते हुए फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को सीधे तौर से शिकायत की गई। इसके तुरंत बाद सीएम फ्लाइंग की दस्तक नगर पालिका में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें