फोटोमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला को करोड़ों रुपये की सौगात दी। जिसमें कलायत में लगभग 10 करोड़ 43 लाख रुपये से बने 50 बेड की क्षमता वाले सरकारी अस्पताल, गांव तितरम व पाड़ला में 7 करोड़ 46 लाख रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके लिए लघु सचिवालय के इवीएम वेयरहाउस में जिलास्तरीय समारोूह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने इन परियोजनाओं का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शासन कम से कम सुशासन अधिकत्तम के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं। जिला को करोड़ों रुपये की सौगात उन्होंने दी है, जिसके लिए उनका आभार है। राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 1170 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की 98 योजनाओं व परियोजनाओं की आधारशिला व उद्घाटन किया है। राज्यमंत्री ने कहा कि साल से भी अधिक समय से हम कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं, बीते वर्ष की भांति एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति से गुजरना पड़ा है। सरकार, प्रशासन, विभिन्न संगठनों तथा आमजन द्वारा बड़ी जागरूकता के साथ इस महामारी का सामना किया गया है, अब कोरोना संक्रमण केसों में भारी कमी आई है। डीसी प्रदीप दहिया ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का स्वागत करते हुए कहा कि जिला को करोड़ों रुपये की सौगात मिली है, जिसका लाभ सभी को मिलेगा। इस मौके पर डीसी प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम नवीन कुमार व विरेंद्र ढुल, सीटीएम अमित कुमार, तुषार ढांडा, दिलावर सिंह, सुरेश संधु, राजू पाई, अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, डीआरओ राजकुमार, कार्यकारी अभियंता वरूण, भूपेंद्र वधावन, सोमबीर, डीआईपीआरओ सोनिया, एसडीओ राहुल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अनिता नैन, डीडीए कर्मचंद, डीआईओ दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।ये मिलेंगी जनता को सुविधाएं-कलायत में लगभग 10 करोड़ 43 लाख रुपये से बने अस्पताल की क्षमता 50 बेड की है। भवन में प्रथम तल सहित कुल चार तल बनाए गए हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 53 हजार 234 वर्ग फुट है। इस अस्पताल के भूतल पर 13 कमरें व बाथरूम हैं। इस तल पर पूछताछ केंद्र, आपातकालीन विभाग, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कक्ष, इसीजी कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब सैंपल तथा पट्टी कक्ष है। प्रथम तल पर 8 कमरें व बाथरूम हैं। यह तल प्रसूति सेवाओं और शिशूओं के लिए समर्पित है। द्वितीय तल पर 10 कमरें व बाथरूम हैं। आयुष विभाग, 5 सामान्य वार्ड तथा 2 प्राईवेट वार्ड है। तृतीय तल पर 9 कमरे व बाथरूम हैं। इस तल पर 2 ऑपरेशन कक्ष, एक पोस्ट ओटी कक्ष, एक प्री ओटी कक्ष, लैब तथा प्रशासनिक विभाग हैं।गांव तितरम व पाड़ला में बने 7 करोड़ 46 लाख रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशनों में तितरम के 33 केवी सब स्टेशन से तितरम, सारन, हरसौला व प्यौदा गांव को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार पाड़ला के नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन से गढ़ी, पाड़ला, छौत व दिल्लोवाली गांव को लाभ मिलेगा।