गुहला चीका। चौधरी महा सिंह मार्केट चीका स्थित आईटी सेल प्रभारी जरैनल सिंह जैली के कार्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्यों ने दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में भाकियू चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने अपना जीवन गरीब-किसानों के नाम कर दिया था। इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह सदहरेड़ी, जिला युवा महासचिव लखविंदर सिंह तथा हल्का उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। किसानों को संबोधित करते हुए चमकौर बनेड़ा ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने अंग्रेजों के बनाए काले कानूनों को खत्म करवाकर किसानों व कमजोर वर्गों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति दिलाई। कार्यक्रम में हरजिंदर नंबरदार, हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, संदीप संधू, कुलदीप सिंह, रिंकू शर्मा और बिन्नी चीका सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद