फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी सर छोटू राम ने किसानों–मजदूरों को हक के लिए लड़ना सिखाया : नैन

Tue, 25 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बार एसोसिएशन गुहला द्वारा दीनबंधू चौधरी छोटूराम की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
गुहला चीका। बार एसोसिएशन गुहला द्वारा सोमवार को दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। बार सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता जीवन सिंह नैन ने कहा कि सर छोटू राम ने अंग्रेजों के समय में किसानों-मजदूरों को अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर छोटू राम ने दीन-दुखी, गरीब किसानों और मजदूरों के हित में जो कार्य किए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे। नैन ने कहा कि उन्होंने कई कानून बनाकर किसानों को उनकी भूमि का वास्तविक मालिक बनाया। राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव संदीप पुनिया ने कहा कि छोटू राम ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सभी धर्मों और जातियों को समान सम्मान दिया।

राष्ट्रीय जाट महासभा के जिला प्रधान चरण सिंह बलबेड़ा ने कहा कि चौधरी छोटू राम ने किसानों की राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘जिम्मेदार लीग’ की स्थापना की, जिससे किसानों को प्रतिनिधित्व मिला। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र होंडा, ज्ञान सिंह पीडल, इकबाल बोपाराय, हाकम सीडा, सुखजीत सिंह, नरेंद्र पूनिया, सुखचैन सिंह, एस.के. बंसल, कपिल जिंदल, गुरूमोलक सिंह और रवीश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें