कैथल। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ। शुक्रवार से शुरू हुए छठ महापर्व के तहत सोमवार सुबह के समय उगते हुए सूर्य को पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। पूर्वांचल जन विकास मंच की ओर से बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर रविवार शाम के समय छठा छठ महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें छठ माता का जागरण भी करवाया गया।
मंच के प्रधान जयकिशन ने बताया कि यहां पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और कस्बों से छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। सोमवार को पूर्वांचल के लोगों ने शाम के समय अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का पर्व मनाया था। जबकि रात के में भोजपुरी गायक और गायिका ने छठ माता का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व हिंदू परिषद के प्रधान चंद्रभान मित्तल व पार्षद महेश गोगिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ही बाहर से आए हुए कलाकारों ने भव्य झांकियों की प्रस्तुतियां भी। जय किशन ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। लगातार चार दिन तक चले इस पर्व में महिलाओं ने लगातार तीन दिन तक उपवास किया । जिसमें दो दिन तक निर्जला व्रत रखा। जिसमें छठ पर्व से अगले दिन खोला। इस मौके पर उप प्रधान धनजंय कुमार, अशोक साह, शाहिद आलम, अशोक कुमार, संतु पासवान, दशा राम, चंदेश्वरी अवधेश किशोर राय, परवेंद्र, जोगिंद्र, रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।
44-कैथल। छठ महोत्सव पर सोमवार सुबह डेरा शीतलपुरी घाट पर पूजा के दौरान पानी में खड़े होकर सूर्योदय क- फोटो : Kaithal