फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना... गीत पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 23 Apr 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सिनेमा रोड स्थित वार्ड चार गोल मार्केट में श्री श्याम मित्र मंडल चीका के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम का तीसरा विशाल जागरण आयोजित किया। इसमें छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना... आदि गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

कार्य्रम की शुरुआत भगवान गणेश, बजरंग बली और बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की। बाबा का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइटों से सजाया गया। जागरण में आए कलाकार भजन गायक शिल्पी कौशिक मुरादाबाद, रामकुमार लख्खा गाजियाबाद, शशिकांत शर्मा कैथल ने बाबा के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मंच संचालक टोनी कुमार निसिंग ने किया। जागरण का शुभारंभ श्री महादेव ट्रेडिंग कंपनी के मालिक समाजसेवी संदीप बंसल उर्फ शिपो व धर्मपत्नी नेहा बंसल ने ज्योति प्रचंड कर किया। बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। लोगों को हमारे दिव्य पुरुषों, संतों एवं महात्माओं के बारे में जाने का अवसर मिलता है व उनके सान्निध्य में अध्यात्म में उतरने का अवसर प्राप्त होता है। बाबा खाटू श्याम जी की हमारी संस्कृति में बहुत मान्यता है। हमें इस प्रकार के आयोजनों का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा श्याम अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं। भजन सम्राट शिल्पी कौशिक ने बाबा के मंगलाचरण से संकीर्तन की शुरूआत की। इसके बाद भजनों की अमृत वर्षा से श्यामजी को रिझाया, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बाबा खाटू श्याम जी को 56 प्रकार का भोग लगाया गया व भंडारे का आयोजन भी किया गया।

संस्था के प्रधान लकी जिंदल, आयुष सिंगला, मोहित बंसल, सोनू प्रजापत, मोहित शर्मा, मुकुल सिंगला, लीलू जिंदल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

भगवान हनुमान जन्मोत्सव का दिया न्योता

सीवन। गोशाला सेवा समिति सीवन की ओर से गोशाला में मंगलवार को भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम का नगर में सभी लोगों को न्योता दिया जा रहा है। भारत विकास परिषद सीवन और गोशाला सेवा समिति सीवन ने सभी को आमंत्रित कर रही है। भारत विकास परिषद के प्रधान अशोक गोयल, गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी ने बताया कि 23 अप्रैल को यह आयोजन सीवन गोशाला के प्रांगण में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संत छवि राम दास दीप प्रज्वलित करके करेंगे। शाम को 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक संकीर्तन होगा, जिसमें बाला जी संकीर्तन मंडल की ओर से भगवान हनुमान जी का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल गर्ग, मुकेश मुंजाल, राजेश शर्मा, प्रशांत आनन्द, अशोक कथूरिया, चन्द्रभान सैनी, पाली सैनी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
प्राचीन हनुमान मंदिर में रामायण का अखंड पाठ
कैथल। हनुमान जन्मोत्सव पर अंजनी टीला के प्राचीन हनुमान मंदिर में रामायण के अखंड पाठ का आयोजन किया। सुबह नौ बजे पूजन व ज्योति प्रचंंड की गई व 10 बजे से पुजारी बाबू राम व अन्य ने रामायण अखंड पाठ आरंभ किया, जो शाम तक चला। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालु रामायण अखंड पाठ में मौजूद रहे।

मंगलवार को सुबह 10 बजे हवन होगा। इसके बाद भोग व 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुजारी बाबू राम ने बताया की यह मंदिर प्राचीन काल से पार्क रोड स्थित अंजनी टीला के प्राचीन हनुमान मंदिर से जाना जाता है। मंदिर में हनुमान जी की छोटी प्रतिमा स्थापित है।

पुजारी बाबू राम ने बताया कि वैसे तो हम हनुमान जन्मोत्सव वर्ष में दो बार मनाते हैं। एक तो छोटी दीवाली पर और चैत की पूर्णमासी पर। इस बार मंगलवार को ही हनुमान के जन्मोत्सव पर संपूर्ण जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर यहां मंदिर में रामायण अखंड पाठ रखा गया है। यदि रामजी खुश होंगे तो हनुमान जी खुश होंगे। इस लिए यहां प्राचन काल से अंजनी टीला के प्राचीन हनुमान मंदिर स्थापीत हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें