फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंदिरों में गूंजे जयकारे, मांगीं मनोकामनाएं

Thu, 03 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। चैत्र नवरात्र पर्व के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अनुष्ठान किया। शहर के बड़ी व छोटी देवी मंदिर में सुबह व शाम के समय पूजा-अर्चना हुई। नवरात्र पर्व में सुबह व शाम के समय बड़ी व छोटी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


वहीं, सीवन के दुर्गा मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विशेष अनुष्ठान कर माता को मालपुए का भोग अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री राम मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पांडे ने माता कूष्मांडा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है, जिनकी कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। इस दिन श्रद्धालुओं को मां की उपासना कर निरंतर उन्नति एवं आरोग्य की प्रार्थना करनी चाहिए। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विनेश मेहता, प्रशांत आनंद, तजिंदर मिड्ढा, शालिनी, वीना मेहता, इंद्र मोहन रहेजा, मंजू, वीना तनेजा, ज्ञान चंद, ममता, सोनू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें