फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशेड़ियों का अड्डा बना चीका का ताऊ देवीलाल पार्क

Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहर के बीचोबीच स्थित ताऊ देवीलाल पार्क इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। पार्क के कोनों और झाड़ियों की आड़ में नशे के टीके लगाते युवक आम देखे जा सकते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि पार्क में जगह-जगह बिखरी पड़ी खाली सिरिंजें और दवाओं के पत्ते इस अव्यवस्था की गवाही देते हैं।

सिर्फ नशेड़ियों की मौजूदगी ही नहीं, बल्कि पार्क की बदहाल स्थिति ने भी सैर के शौकीन लोगों का यहां आना कम कर दिया है। स्थानीय निवासी हरिओम, महावीर प्रजापति, ईश्वर सिंगला, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, रामपाल चावला और दीपक जिंदल ने बताया कि पार्क में हर समय नशेड़ी डेरा डाले रहते हैं, जो नशा करने के बाद खाली सिरिंज व कचरा खुले में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


स्थानीयों के अनुसार, पार्क की कुर्सियां, ग्रिलें और फव्वारे जर्जर हो चुके हैं। फव्वारों में कीचड़ जमा है, जिन्हें सालों से नहीं चलाया गया। लाइटें बंद हैं, और टॉयलेट की हालत इतनी खराब है कि बदबू के कारण रुकना मुश्किल हो जाता है।

महिलाओं के लिए बनी छतरी और अष्टभुजा चबूतरा भी जर्जर हालत में है। साथ ही, आवारा पशुओं और बंदरों की आमद ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया कि न तो नगरपालिका प्रशासन और न ही पुलिस विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पार्क की सफाई, मरम्मत और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

ताऊ देवीलाल पार्क की हालत को जल्द सुधारा जाएगा। पार्क की लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाएगा, शौचालय की सफाई करवाई जाएगी। शीघ्र ही पार्क की मरम्मत कार्य करवा इसे शहरवासियों के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। -जितेंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका चीका।
विज्ञापन


पार्क में नशेड़ियों के जमा रहने का मामला अभी संज्ञान में आया है। शुक्रवार से ही पार्क में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति पार्क में नशा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही की जाएगा।

-कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी गुहला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें