फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया विरोध

Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हिसार में प्रधानाचार्य जगबीर पन्नू की हत्या की घटना पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। इस संदर्भ में वीरवार को स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल, पूंडरी में आपात बैठक बुलाई गई।

इसमें मृतक प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि यह घटना पूरे शिक्षक समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और भयावह है। उन्होंने इसे संस्कार-विहीन शिक्षा प्रणाली का परिणाम बताया।
विज्ञापन


राजपाल सिंह ने कहा कि आज शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी या रोजगार तक सीमित हो गया है, जबकि नैतिक मूल्यों और संस्कारों की उपेक्षा की जा रही है। सरकार भी स्कूलों में नैतिक शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिखती।
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि अध्यापकों पर अनुशासन के मामले में कानून लगातार कठोर हो रहे हैं, जिससे वे बच्चों पर सख्ती नहीं बरत पाते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक परिवार एक बच्चे को नहीं संभाल पाता, तो एक अध्यापक कैसे 30-40 बच्चों को संभालेगा? राजपाल सिंह ने यह भी कहा कि अभिभावकों की उदासीनता और मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग भी बच्चों के व्यवहार में गिरावट का बड़ा कारण है। बच्चों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय कई बार स्कूल प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है, जो चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि यदि समाज को संस्कारयुक्त और अनुशासित शिक्षा व्यवस्था की ओर ले जाना है, तो अध्यापकों को अनुशासन के लिए संरक्षण देना होगा। स्कूल सुरक्षा कानून बनाकर शिक्षकों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें