फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिवाली की रौनक से जगमगाने लगा चीका का बाजार, स्वदेशी लड़ियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
गुहला-चीका। दीपावली नजदीक आते ही चीका के बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और आकर्षक लड़ियों से जगमगाने लगे हैं। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार बाजार में ग्राहकों का रुझान स्वदेशी उत्पादों की ओर अधिक दिखाई दे रहा है। हालांकि दुकानों पर चाइनीज लड़ियां और सजावटी लाइटें भी उपलब्ध हैं लेकिन कई ग्राहक भारतीय कंपनियों के उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में इस बार सजावट के लिए कई तरह की लाइटें उपलब्ध हैं। इनमें दीये वाली लाइट, रंग-बिरंगी एलईडी, लेजर लाइट, लालटेन, पर्दा लाइट, स्टार, बेल और फूलों के डिजाइन वाली झालर शामिल हैं। इसके अलावा बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और बैटरी से चलने वाली सजावटी लाइटें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। फ्लावर दीये भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन दीयों में पानी डालने पर रोशनी होने लगती है। बाजार में सजावटी लड़ियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है।

पिछले साल के मुकाबले बढ़े दाम
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी विजय कुमार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार रंग-बिरंगी लाइटों की मांग बढ़ी है। लड़ी लाइट, लेजर लाइट और फ्लावर लाइट की कीमतों में 50 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चाइनीज झालरों के दाम भी 20 से 30 रुपये तक बढ़े हैं। ग्राहकों के बजट के अनुसार दुकानों पर अलग-अलग रेंज के उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


गुणवत्ता देखकर खरीदारी कर रहे ग्राहक
दुकानदार आत्मा राम, नरेश और अतुल ने बताया कि ग्राहक अब टिकाऊ और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय कंपनियों की एलईडी और सजावटी लाइटों की मांग अच्छी है। हालांकि बाजार में चाइनीज उत्पाद भी बिक रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।

बाजार में खरीदारी करने आए कमल वर्मा ने कहा कि वे चाइनीज लड़ियों के बजाय भारतीय उत्पाद खरीदेंगे। वहीं गांव हरिगढ़ किंगन निवासी विकास दुबे ने बताया कि चाइनीज आइटम से अब लोगों का भरोसा उठ गया है। ग्राहक अच्छी गुणवत्ता वाली लड़ियां खरीदना पसंद कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने चाइनीज लड़ी खरीदी थी, जो घर पहुंचते ही खराब हो गई। दुकानदार भी चाइनीज आइटम देते समय साफ कह देते हैं कि इसकी कोई गारंटी नहीं है।

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

सिनेमा रोड पर रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी लाइटों से सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें