गुहला चीका। अग्रवाल धर्मशाला में वीरवार को हुई चीका अनाज मंडी एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुने जाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। हालांकि मशक्कत के बावजूद सहमति न बन सकी। इसके बाद तय हुआ कि 27 मार्च को एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा।
इसके तहत एसोसिएशन का चुनाव करवाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें कुलवंत राय गोयल, कुलदीप सिंह, कश्मीरी लाल गर्ग, अशोक कुमार गर्ग और परमजीत सिंह शामिल हैं।
कमेटी के सदस्य कुलवंत राय गोयल व अशोक गर्ग ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति 22 व 23 मार्च को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकें।
अशोक गर्ग ने बताया कि मतदान सिफ प्रधान पद के लिए करवाया जाएगा बाकी की कार्यकारिणी प्रधान विचार विमर्श से कर सकेंगे। बता दें कि चीका अनाज मंडी में लगभग 350 आढ़ती है जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जयपाल गर्ग ने की। संवाद