फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका और तितरम पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस अभियान चला रही है। थाना चीका व थाना तितरम पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को काबू किया। उधर, किठाना क्षेत्र में खेत से समर्सिबल के तार चोरी करने के मामले में चौकी किठाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें किठाना गांव निवासी अरविंद, मनीष और मंदीप कुमार शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका एसएचओ पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान चीका से कैथल रोड पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिलने पर गांव सीहँ निवासी नरेश कुमार को नाकाबंदी के दौरान काबू किया गया। नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पॉलीथिन में भरे 2 किलो 150 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के बाद अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह थाना तितरम पुलिस की एएसआई राममेहर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तितरम मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध आरोपी महेंद्र सिंह को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अन्य मामले में तार चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, किठाना निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी थी कि 26 अगस्त की सुबह जब वह खेत पर गया तो देखा कि उक्त तीनों आरोपी उसके खेत से समर्सिबल का तार चोरी करके ले जा रहे हैं। उसने पड़ोसी को आवाज लगाई और दोनों ने मिलकर आरोपियों को काबू कर लिया था। कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और 15.5 फीट चोरीशुदा तार भी बरामद हुई। तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें