फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हो गई। पीड़ित के मुताबिक, टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन करवाकर 200 रुपये देकर उसे फंसा लिया गया। इसके बाद अलग-अलग टास्क देकर निवेश के नाम पर 10 लाख 66 हजार 800 रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेक्टर 19 निवसी उज्ज्वल अरोड़ा ने साइबर थाने में शिकायत दी कि वह एक निजी बैंक में कैथल में नौकरी करता है। 30 सितंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह कॉईन स्वीच से बात कर रहा है। वह उसे कुछ टास्क देगा जिसमें गूगल मेप पर रिव्यू व टास्क करने होंगे। आरोपी ने उसे टेलीग्राम पर कॉईन स्वीच ग्रुप ज्वॉइन करवाया व उसे टास्क के लिए एक यूआरएल दिया। इस पर उसे ज्वॉइन करने के नाम के 200 रुपये भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसे रिव्यू व टास्क देते हुए उसे ज्यादा निवेश का लालच दिया व उसको क्रिप्टो करेंसी की साइट स्वीटाह डॉट कॉम पर ले गया। आरोपी ने उसे टेलीग्राम पर मैसेज किया कि आपने टास्क गलत किए हैं। इसके लिए पेनाल्टी देनी पड़ेगी। ऐसा करके आरोपियों ने फर्जी खातों में रुपये ट्रांसफर करवाकर उसके साथ 10 लाख 66 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें