फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका से बेटे का पड़ोसी बनकर राजमिस्त्री से नौ लाख रुपये की ठगी

Fri, 30 Jan 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शातिर ठगों ने अमेरिका में रह रहे बेटे का पड़ोसी बनकर सरकपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह से नौ लाख रुपये ठग लिए। पैसे हड़पने के बाद जब उन्होंने बेटे को फोन किया तो ठगी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अर्जुन सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा गुरदीत अमेरिका में रहता है।
विज्ञापन

वहां उनके पड़ोस का ही एक युवक राहुल भी रहता है। 19 जनवरी को अर्जुन के पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को राहुल बताया और कहा कि उसके दोस्त हरजीत की पत्नी का मुंबई में ऑपरेशन होना है, जिसके लिए उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने झांसा दिया कि वह उनके खाते में 16.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा है, जिसमें से वह 6 लाख रुपये हरजीत को दे दें व बाकी पैसे राहुल के पिता को सरप्राइज के तौर पर दे दें।
ठग ने व्हाट्सएप पर 16.15 लाख रुपये की एक फर्जी बैंक रसीद भी भेजी। अर्जुन ने राहुल की बात पर भरोसा कर लिया व अपने खाते व उधार लेकर कुल 5.50 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन ठग ने हरजीत की पत्नी की मौत का झूठा नाटक रच दिया और शव को लाने के नाम पर अर्जुन से 3.50 लाख रुपये ओर मांग लिए। अर्जुन ने बताया कि उसने पैसे उधार लेकर यह रकम भी खाते में डलवा दी। जब ठग ने रिफंडेबल फीस के नाम पर ओर पैसे मांगे तो शक हुआ। जब बेटे व उसके दोस्त राहुल से बात की तो धोखाधड़ी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें