संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की शुगर मिल कॉलोनी निवासी युवक से एप रेटिंग के नाम पर पैसे कमाने का लालच देकर 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना में दी गई शिकायत में शहर के शुगर मिल कॉलोनी निवासी विकास शर्मा ने बताया कि आठ सितंबर 2023 को अज्ञात नंबर से वाट्सएप संदेश आया कि वे उन्हें नौकरी देते हैं। इसमें उन्हें उनके ग्राहकों को चैनल को रेटिंग देनी है। वे रेटिंग के हिसाब से 50 रुपये देंगे। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आपको इस ग्रुप में स्क्रीन शाॅट भेजना है।
उसने उनके पांच से छह चैनल को रेटिंग दी। उन्होंने खाते में 300 रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने बोला यदि आप दो हजार रुपये लगाओगे तो आपको नौ हजार रुपये मिलेंगे। पांच हजार लगाओगे तो 30 हजार रुपये मिलेंगे। शुरुआत में उसने पांच हजार रुपये लगाए। उन्होंने उसके पास एक यूपीआई भेजा।
फिर उसने विड ड्रा कोड मांडा, उन्होंने मना कर दिया। वे बोले कि आप दूसरी स्कीम में पैसे लगाओ वो भी 35 हजार रुपये। इसके बाद उसे एक हैंडलूम के के नाम से यूपीआई खाता भेजा। जैसे ही उसने कोड पर क्लिक किया।
उसने यूपीआई एप का पिन मांगा तो उसने पिन भर दिया। जैसे ही पिन भरा तो खाते से 35 हजा रुपये कट गए। फिर स्क्रीन शाॅट भेजा, फिर उन्होंने बोला हम देखते है। लेकिन रुपये नहीं दिए। साइबर थाना के जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
हत्यारोपी तनु।
हत्यारोपी तनु।