फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्लैक फिल्म पर 19 वाहनों के चालान

Tue, 09 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में 19 वाहनों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए हैं और मौके पर इन वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवाई है। एसपी उपासना ने बताया कि वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। आगे भी पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी तथा नियमानुसार कार्रवाई दौरान उनके चालान किए जाएगे। काले शीशा लगे वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों के लिए होता है। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें