कैथल। जिले में पिछले कई दिन से साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी पिछले तीन में साइबर ठगी का चौथा मामला सामने आया। इस मामले में एक अज्ञात आरोपी ने गांव पाडला निवासी व्यक्ति से रिश्तेदार बनकर छह लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाडला गांव निवासी ईश्वर सिंह ने साइबर थाना में दी गई शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पीड़ित को अपना मौसा बता हाल-चाल और परिजनों के बारे में पूछा। उसे लगा कि चीका से उसका रिश्तेदार बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि मौसा मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं और मैं आपके खाते में 16 लाख 75 हजार रुपये डाल रहा हूं।
आप इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जब भी मैं आऊंगा तो आपको दो महीने पहले बता दूंगा, फिर आप मुझे पैसे दे देना। कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया और कहा कि खाते में पैसे डाल दिए हैं। काफी देर बाद बैंक से फोन आया कि मैं मुंबई से बैंक मैनेजर बोल रहा हूं आपके खाते में 16 लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
क्या आप पैसे ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति को जानते हैं। उसने कहा हां जानता है। तब बैंक वाले ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। कुछ देर बाद उसके पास एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। संवाद