फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 8.80 लाख रुपये ठगे

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की अमरगढ़ कॉलोनी में ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर छह लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में अमरगढ़ निवासी सविता ने बताया कि एएनएम की डिग्री पास की है और वे विदेश जाने की इच्छुक थी। सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों व उनकी फर्म का पता चला कि ये विदेश भेजने का कार्य करते हैं।

उसने पति के साथ आरोपियों से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि हम ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग क्लास के तहत वीजा लगवाते हैं। इसके अलावा नौकरी लगवाने के कई अन्य दावे भी किए। वेतन प्रति वर्ष 70 हजार डॉलर बताया।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि इस तरह आरोपियों ने अपनी झूठी बातों में उन्हें फंसा लिया। इसके बाद पहले एक लाख 35 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। कुल आरोपियों को छह लाख 80 रुपये अदा किए। इसके बाद आरोपियों ने 27 मई 2024 को दिया व कहने लगे कि आपका वीजा जल्द ही आएगा। इन आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में भी कबूतरबाजी के केस दर्ज दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की ओर से चंडीगढ़ में एक वीजा कार्यालय भी संचालित किया जाता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी राजदीप सिंह व शैली शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें