फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इटली भेजने के नाम पर आरोपियों को तीन बार में दिए 12.40 लाख

Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस गांव में एक व्यक्ति से उसके बेटे को इटली भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना कैथल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में मानस गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसके पास करीब पांच एकड़ जमीन और वह ठेके पर कृषि भूमि लेकर खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो बेटे रोहित व अजय हैं। रोहित विदेश जाना चाहता था। उसने कई जानकारों से बात की। उसने खरक पांडवा गांव में अपनी विवाहित भांजी आरोपी रीना से मार्च 2024 में संपर्क किया। उसने बताया कि वह कई बच्चों को अपने पति की मदद से इटली भेज चुकी है। उसने बताया कि उसका पति इटली में कंपनियों से बातचीत करके विदेश जाने वाले बच्चों को काम दिलवा देता है।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि वह रोहित को 15 लाख रुपये में अपने पति जोगिंद्र के पास इटली भेजकर कंपनी में पक्की नौकरी दिलवा देंगे। उसने अपने झांसे में ले लिया। आरोपी रोहित को बोली कि वह अपना पासपोर्ट दे दे और वह जल्द ही उसका वीजा लगवा देगी। आरोपियों ने 14 लाख 40 हजार रुपये विदेश भेजने का सौदा तय किया।

अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने उसे व उसके बेटे रोहित को बताया कि रोहित को इटली भेजने के लिए वीजा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने दो लाख 40 हजार रुपये देने की बात की। पीड़ित के मुताबिक, उसने अपने बेटे रोहित और अजय के सामने 24 अप्रैल को तय रकम दो लाख 40 हजार रुपये नकद आरोपी को दे दिए। इस बीच दो लाख रुपये उसने आरोपियों को और पहुंचाए। तीन माई 2024 को आरोपी ने उसे बताया कि रोहित का वीजा तैयार हो चुका है। आरोपी ने बाकी आठ लाख रुपये दो दिन में अदा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उसने ये रुपये भी आरोपी को दे दिए। इस प्रकार आरोपियों ने उसके करीब साढ़े 12 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद कलायत थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें