फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 53 लाख रुपये

Tue, 10 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंपती व उनके जानकारों को अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 53 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव चौशाला निवासी संदीप कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह अपने छोटे भाई को विदेश भेजना चाहता था। अप्रैल 2024 में उसकी पहचान सुभाष शर्मा व सिद्धू मान के साथ हुई। आरोपियों ने कहा कि वे उसके भाई व उसकी पत्नी को अमेरिका भेज देंगे। ऐसा कहकर आरोपियों ने उससे अप्रैल से जून माह के बीच 53 लाख रुपये ले लिए। साथ ही उसके भाई, उसकी पत्नी और अन्य जानकारों के दस्तावेज भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके भाई, पत्नी और अन्य जानकारों को विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने आरोपियों को बार-बार इस संबंध में कहा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनके 53 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें