फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड के जाजनपुर में आयोजन

Tue, 10 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से जाजनपुर में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच जोगिंद्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कलाकारों द्वारा हरियाणवीं गीतों के माध्यम से गीता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


जमदग्नि ऋषि कुंड तीर्थ के महंत गंगा मुनि ने ग्रामीणों को श्रीमद्भागवत गीता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश में कहा कि कर्म करो फल की इच्छा मत रखो। जीवन, धर्म, कर्म के महत्व को समझाते हुए कहते है कि आत्मा अजर-अमर है और उसका शरीर नश्वर है। इसलिए उसे अपने कर्तव्यों से विमुख नही होना चाहिए।

सरपंच जोगिंद्र शयोकंद ने महंत गंगा मुनि व कुरुक्षेत्र से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने हर वर्ष हमारे गांव में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर जो एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वह हम सभी ग्रामीणों के लिए बड़े खुशी की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें