फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन खरीदारी कर 2.85 लाख रुपये ठगे

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी से क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर दो लाख 85 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कर्मचारी ने साइबर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साइबर थाने में दी शिकायत में गांव क्योड़क निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह कौशल निगम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में काम करता है। उसके पास एसबीआई बैंक का मास्टर क्रेडिट कार्ड है।10 मई को उसे फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर 95 हजार 108 रुपये कटने के तीन मैसेज मिले। उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। जब उसने फोन ऑन किया तो पता चला कि फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर उसके क्रेडिट से दो लाख 85 हजार 324 रुपये खर्च होने के मैसेज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने कार्ड की डिटेल व ओटीपी भी किसी के साथ शेयर नहीं किए, फिर भी रुपए कट गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग कर ली। ऐसा करके उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले में कड़ी कार्रवाई कर उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें