फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सायरन की आवाज गूंजते ही पहुंचा बचाव दल

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कलायत/गुहला-चीका। जिले में ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को कलायत और कांगथली में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा, तैयारी तथा रिस्पॉन्स को परखने के उद्देश्य से निर्धारित समय पर लघु सचिवालय और अन्य स्थानों पर शाम को सायरन की आवाज गूंजी।

सायरन बजते ही बचाव दल मौके पर पहुंचना शुरू हो गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


डीसी प्रीति के नेतृत्व में यह अभ्यास आपदा की स्थिति में प्रशासन की तत्परता और आमजन की जागरूकता को परखने के लिए किया गया।

कलायत लघु सचिवालय में एसडीएम अजय हुड्डा और कांगथली पॉवर प्लांट में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह की अगुवाई में ड्रिल हुई। सायरन बजते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्रतीकात्मक रूप से घायलों को स्ट्रेचर और पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


रेडक्रॉस वॉलंटियर्स और राहत टीमों ने बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की प्रक्रिया भी दर्शाई। इस दौरान आपदा प्रबंधन, समन्वय और प्रशिक्षण की समीक्षा की गई।

एसडीएम प्रमेश सिंह ने कहा कि यह अभ्यास डीसी के मार्गदर्शन में हुआ। कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि हमेशा सूझबूझ से काम लेना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें